बागेश्वर। जनाक्रोश के बाद दाणोंछीना में बंद किए गए ठेके से शराब नहीं हटाने पर जन संघर्ष समिति ने नाराजगी व्यक्त की है। समिति ने शीघ्र दुकान से शराब नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि भारी जनाक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने पिछले सप्ताह दाणोंछीना की देसी शराब की दुकान बंद कर दी थी। प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर दुकान से शराब हटाने की बात कही गई थी। समयावधि खत्म होने पर मंगलवार को क्षेत्रवासी कलक्ट्रेट पर धमक गए। लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आश्वासन के बावजूद शराब नहीं हटाने पर नाराजगी जताई। जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दाणोंछीना में शराब की दुकान में केवल ताले लगाए गए हैं। अभी तक दुकान से शराब नहीं हटाई गई है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। इस दौरान जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव महेश चंद्र मिश्रा, खीम सिंह, पुष्पा देवी, कमलकांत, जानकी, हेमा देवी, मनोज पंत, देवी दत्त, ऊषा देवी आदि थे।