कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा कपकोट ग्रामीण मंडल की बैठक 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से पुल बाजार कपकोट में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पूर्णकालिक प्रभारी कौस्तुभानंद करेंगे। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण मंडल के महामंत्री प्रकाश जोशी ने मंडल के सभी पदाधिकारियों सहित न्याय पंचायत संयोजक और बूथ अध्यक्षों से बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है।