स्माइल टीम ने पांच दिन से लापता दो बच्चे बरामद किए
कांडा (बागेश्वर)। कांडा क्षेत्र से पांच दिन पूर्व लापता हुए दो किशोरों को स्माइल टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कांडा क्षेत्र के देवलबिछराल निवासी सुनील कुमार (14) और भेटा गांव निवासी सौरभ कुमार (13) 19 जून को घर से लापता हो गए थे। दोनों बच्चों के परिजनों ने द्वारा कांडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बच्चों को ढूंढने के लिए एसओ केएस रावत के नेतृत्व में स्माइल टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्य एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल हरीश जोशी, मुरलीधर पांडेय और मनोज कुमार की टीम दोनों बच्चों की तलाश में जुटी थी। टीम ने शुक्रवार को दोनों किशोरों को कांडा स्टेशन से बरामद कर लिया। इसके बाद सूचना किशोरों के परिजनों को दी। बाद में दोनों किशोर परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।