फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप; पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

Wed, 25 Nov 2026 11:48 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती 21 नवंबर की तड़के बिना बताए घर से निकली और लापता है। बड़ी बहन के कीमती आभूषण ले जाने का आरोप है और 24 नवंबर की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी अपने साथ ले गई है। पिता और बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी और आभूषण ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बिलौना निवासी युवती के पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 21 नवंबर को तड़के करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते समय वह बड़ी बेटी के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

पुलिस के अनुसार युवती का हुलिया सांवला रंग, कद करीब साढ़े चार फीट बताया गया है और घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी थी। परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच और युवती और आभूषणों की तलाश अपर उप-निरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें