फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 20 घरेलू सिलिंडर पकड़े

Sat, 07 Jul 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
अवैध सिलिंडरों के साथ पूर्ति और रसोई विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में बड़ी मात्रा में रसोई गैस का दुरुपयोग सामने आया है। छापेमारी के दौरान 20 रसोई गैस सिलिंडर पकड़े गए हैं। इससे साफ हो गया है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठान नियम कायदों को ताख पर रख सरकार को सब्सिडी का चूना लगा रहे हैं। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के हितों पर डाका डाल रहे हैं।  

शनिवार को आपूर्ति विभाग, केएमवीएन गैस सर्विस और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के छोटे-बड़े होटल, ढाबों, रेस्तरां में छापेमारी की। इस दौरान स्टेशन रोड से लेकर एसबीआई तिराहा, खड़ी बाजार, चौक बाजार, पिंडारी रोड, भराड़ी रोड, डिग्री कॉलेज रोड, मंडलसेरा बाइपास, भागीरथी बाइपास, कांडा रोड, दुग बाजार आदि स्थानों पर 64 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए।
विज्ञापन


इस बीच व्यवसायिक प्रतिष्ठान रसोई गैस की चोरी में रंगे हाथ पकड़े गए। छापेमार टीम ने प्रतिष्ठानों से 20 रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए। जब्त सिलेंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रतिष्ठान संचालकों के चालान काटे गए हैं। इस दौरान निरीक्षक लीना चंद्रा, गैस सर्विस प्रबंधक बीएल टम्टा, रवींद्र बिष्ट, हेमंत कांडपाल, कमल शर्मा, परविंदर नेगी, लोकपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरभि राणा आदि थे। 

माह भर में एक ही सिलेंडर हो रहा रीफिल 
ताजुब्ब है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में माह भर का एलपीजी का खर्च महज एक सिलिंडर है। दरअसल गैस सर्विस के पास 300 व्यवसायिक कनेक्शन हैं। अमर उजाला संवाददाता ने इन कनेक्शनों की रीफिलिंग की पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। हर माह औसतन एक ही सिलेंडर रीफिल हो रहा है।
विज्ञापन


हर माह पूरे 300 व्यवसायिक उपभोक्ता अपने सिलेंडर रीफिल नहीं करा रहे जबकि औसतन हर बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान में रोजाना कम से कम एक सिलेंडर की खपत होती है। इस तरह देखा जाए तो माह के शेष दिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह गोरखधंधा गैस सर्विस और आपूर्ति विभाग के नाक नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें