बागेश्वर। कोतवाली पुलिस को एक चार-पांच साल की मासूम पीपल चौक के पास भटकती हुई मिली है। वह अपना नाम हर्षिता पांडे और दादा का नाम ख्याली दत्त पांडे बता पा रही है। बाकी माता-पिता और घर का पता नहीं बता पा रही है। पुलिस ने बच्ची का फोटो आसपास के थाने और समीप के जिलों में भेज रही है।