बागेश्वर। एंजिल एकेडमी की संचालिका कमला गढ़िया का शनिवार को कपकोट शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी बेटी एंजिल ने उन्हें मुखाग्नि दी। दोनों बेटियों एंजिल और लक्षिता ने मां के अर्थी को कंधा भी दिया। मां को मुखग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाने वाली बेटियों को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए।
बता देें कि कमला गढ़िया पत्नी भरत गढ़िया का शुक्रवार को बरेली में रुटीन चेकअप के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका बरेली के राममूर्ति स्मारक अस्पताल से उपचार चल रहा था। कमला ने कपकोट में 2007 में शिक्षा की अलख जगाई थी। उनके निधन पर विधायक बीएस भौर्याल, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, ललित फर्स्वाण, एसएस गढ़िया, गोविंद बिष्ट, तारा कपकोटी आदि ने शोक जताया है।