फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच शिक्षकों को मिला भाऊरव देवरस सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिले के पांच शिक्षकों को भाऊराव देवरस सम्मान से नवाजा है।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार में आयोजित समारोह में विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जेएम काशीपति और सूबे के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने गागरीगोल के प्रधानाचार्य नंदन अल्मियां, राजूहा पिंगलो के प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र सती, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भयूं (कपकोट) के प्रधानाध्यापक महेंद्र मेहता, बोहाला के बंशीधर जोशी को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षकों को मिले इस सम्मान पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत भौर्याल कपकोट, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, बीईओ रमेश मौर्य, बीईओ एनके आर्य आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें