बागेश्वर। नगर पालिका के नये वार्डों का 86 लाख रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। इन वार्डों में नाली, खड़ंजे, स्ट्रीट लाइट का काम होगा। इस बाबत निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
नगर पालिका में पहले सात वार्ड थे। नगर पालिका के विस्तारीकरण के बाद 10 गांवों को शामिल कर चार नये वार्ड बनाए गए। इन गांवों के शहर में आने पर विकास का जिम्मा नगर पालिका के कंधों पर आ गया। वहीं इन गांवों के विकास का तकरीबन 87 लाख रुपये भी पालिका को मिले हैं।
इधर पालिका ने भी इन वार्डों के विकास के लिए कमर कस ली है। वार्डों में नए सिरे से नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। पालिका ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द काम शुरू हो सके।
इन वार्डों के सभासदों ने दिए प्रस्ताव
वार्ड में नाली, सड़क, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट वगैरह के लिए वार्ड ठाकुरद्वारा, मां चंडिका देवी, वेणीमाधव, मंडल सेरा, कठायतबाड़ा, बिलौनासेरा, मंडलसेरा उत्तरी के सभासदों ने पालिका को प्रस्ताव भेजे हैं।
कोट : नए वार्डों में नाली, खड़ंजे, स्ट्रीट लाइटों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर
कोट : नए और पुराने वार्डों का समानांतर विकास होगा। अभी जो गांव नगर पालिका में शामिल हुए हैं वहां पर काम शुरू किया जा रहा है। - सुरेश खेतवाल, पालिकाध्यक्ष बागेश्वर