फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के खिलाफ जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विकास प्राधिकरण की महायोजना के खिलाफ रविवार को भी प्राधिकरण हटाओ मोर्चा ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से डीडीए का विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में भ्रमण व नुक्कड़ सभाओं के दौरान प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि पहाड़ में प्राधिकरण जैसे काले कानून को लागू कर सरकार ने लोगों का शोषण करने की योजना बनाई है। सरकार गांवों का विकास तो नहीं कर सकती है, लेकिन महायोजना के नाम पर लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है।

मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मेहता व सचिव पंकज पांडे, सवाल संगठन के संयोजक रमेश कृषक ने कहा कि आंदोलनों की धरती रही बागेश्वर में महायोजना के नियमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ की जमीन ऐसी नहीं है कि यहां पर प्राधिकरण लागू किया जा सके। 15 जनवरी को प्राधिकरण से संबंधित गजट नोटिफिकेशन सहित अन्य कागजात सरयू नदी में प्रवाहित किए जाएंगे।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण समाप्त नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को भी प्राधिकरण के खिलाफ विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ सभाएं व पर्चे वितरित किए जाएंगे।

सवाल संगठन ने जारी किया पोस्टर
बागेश्वर। सवाल संगठन ने कुली बेगार आंदोलन के सम्मान में एक पोस्टर जारी किया है। संगठन के संयोजक रमेश कृषक ने कहा कि कुली बेगार प्रथा के खिलाफ किया गया आंदोलन सर्वकालिक महान आंदोलन रहा है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खड़ा होना और उनके बनाए हुए रजिस्टरों को सरयू तट पर उन्हीं के सामने बहाना उस वक्त की क्रांतिकारी जनता के हौसले व आक्रोष की कहानी बयां करता है। सवाल संगठन पोस्टर के जरिए उस दौर के जुल्म व लोगों के संघर्ष की गाथा को लोगों तक पहुंचा रहा है। नगर के पत्रकारों ने इस पोस्टर को जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें