फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर के सपने में वित बना राह का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना वित्त के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही है। शहरी क्षेत्र में जिन 99 लोगों को आवास आवंटन के लिए चयनित किया गया था उनमें से महज तीन लोगों को ही आवास निर्माण की पूरी राशि मिल सकी है। वित्त के इंतजार में लोग नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 99 लोगों को चयनित किया गया था। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आवासहीन लोगों को इस दायरे में लिया गया था। प्रत्येक परिवार को दो लाख रुपये दिए जाने थे लेकिन वित्त के अभाव में महज तीन लोगों को ही पूरी धनराशि मिल सकी है।

लोगों का अपने घर का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। अधूरे भवन को पूरा करने के लिए नगर पालिका भी वित्त का इंतजार कर रही है। निर्माण की राशि चार किश्तों में जारी की जानी थी जिसके तहत पहली किश्त में बीस हजार, दूसरी में एक लाख, तीसरी में 60 हजार और चौथी किश्त में 20 हजार की राशि दी जानी थी। 99 लोग अभी भी पूरी राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


आवास योजना की स्थिति-
- कुल चयनित - 99
- पहली किश्त जारी- 76 लोगों को
- दूसरी किश्त जारी- 53 लोगों को
- तीसरी किश्त जारी- 19 लोगों को
- चौथी किश्त जारी- तीन लोगों को

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन 99 लोगों का चयन किया गया था उनमें से तीन लोगों को ही पूरी राशि दी जा सकी है। वित्त के अभाव में फिलहाल धनराशि नहीं बांटी जा रही है। प्रदेश सरकार से वित्त की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही चयनित लोगों को शेष राशि भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

- राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें