फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन को दो दिन शेष, नेटवर्क की समस्या से वेबसाइट बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग में प्रवक्ता पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है, लेकिन बीते दो दिन से नेटवर्क की समस्या के चलते उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। जिस कारण कई अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व सहकारी समिति बिलौना के अध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने बताया कि बीते दो दिन से आयोग की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। अभ्यर्थी दिन भर आनलाइन आवेदन के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में आवेदन अपलोड नहीं हो रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने वेबसाइट में गड़बड़ी का आरोप लगाया जबकि कुछ ने नेटवर्क की समस्या के चलते आवेदन नहीं होने का आरोप लगाया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने वेबसाइट व नेटवर्क की समस्या दूर करने तथा आवेदन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें