फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूराफाट में वायरल फीवर का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। धूराफाट क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं होने से झोलाछाप पीड़ितों को लूट रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बौड़ी मोहन सिंह रावत ने बताया कि धूराफाट क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से वायरल का प्रकोप है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। इसके चलते रोगी झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जा रहे हैं। झोलाछाप डाक्टर जमकर लोगों को लूट रहे हैं। हैवी डोज की दवा दे रहे हैं। इससे रोगियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बोहला, असों, कभड़ा, पाना, सिमतोली, घटगाड़, रैखोली, मल्लाकोट, किसरौली, हन्योली आदि गांवों के बाशिंदे वायरल की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने सीएमओ से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की गुहार लगाई है। ग्रामीण महिपाल मेहता, बालम रावत, आनंद सिंह, गीता देवी ने कहा कि जल्द इलाज नहीं मिला तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें