फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में दो करोड़ की लागत से बनेगा कार पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। शहर को वाहनों के दबाव से जल्द निजात मिलेगी। नगर पालिका ने गरुड़ टैक्सी स्टेंड पर दो मंजिला कार पार्किंग स्थल के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही दो करोड़ की लागत से कार पार्किंग स्थल का निर्माण शुरू होगा। पालिका द्वारा इसका निर्माण किए जाने से शहर में वाहनों का दबाव कम होगा। लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

वाहनों के दबाव के चलते बागेश्वर शहर हर घंटे जाम की समस्या से जूझ रहा है। यातायात पुलिस के लिए जाम से निबटना एक चुनौती बना हुआ है। रूट डायवर्ट करने के बाद भी शहर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाती है। पुलिस को तब परेशानी का सामना करना पड़ता है जब वीआईपी व जिले के बड़े अधिकारी भी जाम में फंस जाते हैं। एंबुलेंस व स्कूली वाहन भी अक्सर जाम फंसते रहते हैं। जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर में रिंग रोड तथा बाईपास नहीं होने के कारण पुलिस की मुसीबत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


लेकिन अब पुलिस के साथ साथ आम जनता को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर पालिका गरुड़ टैक्सी स्टेंड के पास दो मंजिला कार पार्किंग स्थल का निर्माण करने जा रही है। नगर पालिका के पास कार पार्किंग स्थल निर्माण के लिए पर्याप्त बजट है। इस बीच टेंडर की प्रक्रिया समाप्त होते ही पार्किंग स्थल का निर्माण शुरू हो जाएगा। कार पार्किंग स्थल में भूतल में बड़े वाहन तथा प्रथम तल पर दो पहिया और कार की पार्किंग की जाएगी।

कोट..
-शहर को जाम तथा वाहनों के दबाव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका को कार पार्किंग स्थल का प्लान बनाने के लिए कहा गया है। गरुड़ टैक्सी स्टेंड के पास भूमि का चयन किया गया है। दो मंजिला कार पार्किंग स्थल का नक्शा तैयार किया है। नगर पालिका जल्द ही इसके निर्माण की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन

रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर

- गरुड़ टैक्सी स्टेंड के पास दो करोड़ की लागत से कार पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाना है। पालिका के पास निर्माण के लिए पर्याप्त बजट है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। बरसात खत्म होते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
राजदेव जायसी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें