फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौलियागांव में तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रावतसेरा के नौलियांगांव में तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुओं ने अब तक कई लोगों के मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। तेंदुओं के भय से महिलाओं और बच्चों का अकेले इधर-उधर जाना मुश्किल हो गया है। बच्चे भी अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से वन विभाग को तेंदुओं को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन


तेेंदुए ने पिछले दिनों नारायण सिंह गुड्डू की दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। उसने अनेक पशु पालकों के गाय, बैल और पालतू कुत्तों को भी मार डाला है। अवकाश प्राप्त शिक्षक भूपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए शाम होते ही गांव में धमक जा रहे हैं। तेंदुओं के बेखौफ घूमने से हर कोई भयभीत है। ग्रामीणों ने बताया वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए कई बार पिंजरा लगाने की मांग कर दी है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। वहां भूपाल सिंह रावत, भीम सिंह, देवराज रावत, नारायण सिंह, मनोज, गोविंद रावत, प्रताप सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें