फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदली वृक्ष लेने रवाना हुए देव डांगर और श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नंदा-सुनंदा मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्ष लाने को देव डांगर और श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया है। यह जत्था सोमवार को कदली वृक्ष लेकर वापस पोथिंग पहुंचेगा। इसके बाद कदली वृक्ष से मूर्ति का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को पोथिंग से ढोल-नगाड़ों के साथ कदली वृक्ष लाने के लिए जत्था रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से माहौल गूंज उठा। कपकोट के पुल बाजार पहुंचने पर जत्थे का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद गाजेबाजे के साथ जत्थे को आगे रवाना कर दिया गया। इस दौरान प्रधान पूरन कपकोटी, क्षेपं सदस्य तारा कपकोटी, गिरीश जोशी, मान सिंह, भीम सिंह दानू, खुुशाल सिंह, भगवत सिंह, गणेश चंद्र, चंद्र सिंह कपकोटी, जमन बिष्ट आदि थे।

इधर, शाम उतरौड़ा पहुंचने पर भी जत्थे का जोरदार स्वागत हुआ। यहां गोपाल जोशी, रमेश पाठक, विशंभर पांडे, केेबी जोशी, पीतांबर पांडे आदि थे। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को कदली वृक्ष पोथिंग लाया जाएगा। कदली वृक्ष का जत्था रात उतरौड़ा में ही रुकेगा। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें