बागेश्वर। मानसून की पहली बारिश ही अपने साथ मुसीबतों का पानी लेकर आई है। जिले में बारिश और मलबा आने से 13 मोटर मार्ग बंद हैं। इनमें कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग, सौंग-खलीधार मार्ग, कपकोट-कर्मी मार्ग के साथ ही 10 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही की समस्या खड़ी हो गई है।
कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर और सौंग-खलीधार मोटर मार्ग पहले से ही बंद पड़े हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के 11 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। कपकोट विकास खंड में बारिश से प्रभावित सड़क मार्गों की तादाद ज्यादा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं सड़क खोलने में जुटी हैं।
जिले में बंद मोटर मार्ग
कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग, सौंग-खलीधार मोटर मार्ग, कपकोट-कर्मी, कपकोट-उतरौड़ा- पोलिंग, भयू-गुलेर, भयू-गडेरा, दूणी-सुकंडा, कमेड़ी देवी-स्याकोट, धरमघर-मझखेत, शामा-नौकोड़ी, रेखाड़ी-बाछम, भानी-हरसिंग्याबगड़, लीती-गोगिना मोटर मार्ग।