फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकार को लगा बिजली का करेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के ऐठाण में सिंचाई के पानी की भारी किल्लत चल रही है। नहर में पानी कम होने के कारण धान के पौधों की रोपाई का काम रातभर चल रहा है। बीती रात प्रवीण सिंह खेत में रोशनी के लिए अपने घर से केबिल के जरिए बिजली ले गए।
विज्ञापन


केबिल के किसी हिस्से में कट होने के कारण करेंट पानी से भरे खेत में फैलने लगा। करेंट पहले बैल को लगा। बैल की हरकत देखने पर काश्तकार वहां गया तो उसेे भी करेंट लग गया। ग्रामीणों ने तुरंत केबिल वहां से हटा दी। इसके बाद पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र कपकोट लाए। डॉक्टरों ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें