फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी बाजार में यातायात व्यवस्था उतरी पटरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी बाजार में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही है। नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहन बाजार से गुजर रहे हैं जिससे सुबह आठ बजे से ही जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जाम से जहां राहगीरों को परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूर दराज के क्षेत्रों को जाने वाले वाहन देर तक जाम में ही फंसे रहते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि जाम से व्यापार पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन से यातायात कंट्रोल के लिए कई बार मांग कर दी है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनमें में रोष है। उन्होंने यातायात व्यवस्था शीघ्र पटरी में नहीं आने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहां दिनेश राठौर, दयाल ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, प्रवीण गढ़िया, महेश शाही, दान सिंह ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें