बागेश्वर। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही अस्पताल भी रोगियों से खचाखच भर गए हैं। जिला अस्पताल में आजकल ओपीडी 600 से 700 तक पहुंच रही है। अस्पताल में अधिकतर पेट दर्द, स्वास, बुखार और गैस के रोगी आ रहे हैं। अस्पताल के वार्ड भी रोगियों से भरे हैं। डॉक्टर लोगों को मौसम को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल, कपकोट, बैजनाथ, कांडा समेत अन्य अस्पताल रोगियों से खचाखच भरे हुए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बसंत का कहना है कि अस्पताल में आजकल ओपीडी 600 से 700 तक चल रही है। उन्होंने लोगों से पानी उबाल कर पीने, बासी भोजन, कटे हुए फल नहीं खाने को कहा है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता का खास ध्यान रखने के अलावा घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने को कहा।