फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर होम डिलीवरी मामले में लिखित आश्वासन पर अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सिलिंडरों की होम डिलीवरी घपले में गैस एजेंसी के प्रबंधक द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने इस मामले में 10 दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रुपये वसूलने के बावजूद रसोई गैैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी नहीं करने पर गुस्साए छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को केएमवीएन की गैस एजेंसी के प्रबंधक बीआर टम्टा ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारी छात्र नेताओं से वार्ता की। उन्होंने छात्र नेताओं को सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुचारु करने, अब तक हुई गड़बड़ियों की जांच सहित अन्य मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र नेता मान गए। वहां कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, रोशन गढ़िया, ललित गोस्वामी, बब्लू मेहरा, विनोद धपोला, आदर्श गढ़िया, गोविंद चंदोला आदि थे।

एकल निविदा मामले की जांच हो
बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर गैस एजेंसी में एकल निविदा मामले की जांच करने की मांग की है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। उपभोक्ताओं से वसूली गई धनराशि वापस की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें