धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर कस्बे में 11 अप्रैल से शुरू हो रहे महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को महोत्सवस्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांडा और बेड़ीनाग के एसडीएम संयुक्त रूप से करेंगे।
सुबह नौ बजे सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। आसपास के स्कूलों के बच्चे रंगोली ओड़कर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा निकालेेंगी। दिन में स्थानीय स्कूलों के बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
रात आठ बजे से होने वाली पहली स्टार नाइट कलाकार प्रह्लाद मेहरा के नाम रहेेगी। रात में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल करेंगे। बैठक में व्यवस्थापक किशन राठौर, सचिव केदार महर, कोषाध्यक्ष चेतन धर्मशक्तू आदि थे।