फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक नगरी बागेश्वर का सौंदर्यीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जल्द ही धार्मिक नगरी का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके तहत फुटपाथ और रेलिंग निर्माण सहित मार्गों में जगह-जगह पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर के सुंदरीकरण के लिए आयोजित बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें अग्निकुंड से गोमती संगम तक नदी के किनारे सिंचाई विभाग की दीवार के ऊपर रास्ता एवं स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ रेलिंग का कार्य, अग्निकुंड पुल से त्यूनरा गधेरे तक फुटपाथ के निर्माण के साथ ही स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा रेलिंग, वृक्षारोपण, अनाशक्ति आश्रम के सामने नदी किनारे दो स्थलों पर व्यू प्वांइट का निर्माण, विभिन्न स्थानों पर बैंचों के निर्माण कार्य पर चर्चा की गई।

इसके अलावा त्यूनरा गधेरे से बिलौना तक सड़क किनारे विद्युत पोलों के साथ ही विकास भवन रोड में सरयू किनारे, कलक्ट्रेट रोड होते हुए चंडिका मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। डीएम ने शहर के सुंदरीकरण के लिए हर्बल गार्डन, पार्किंग स्थल निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने को कहा। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीएफओ आरके सिंह, एसडीएम एसएस राणा, ईई सिंचाई एनके सती, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, ईई विद्युत भाष्करानंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें