बागेश्वर। जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आंखमिचौली ेचल रही है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाइस्कूल-इंटर की परिषदीय परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने यूपीसीएल से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
कपकोट, कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली चल रही है। इससे जहां आम जनता परेशान है। वहीं कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पांच मार्च से 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू हो रही हैं, परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों को इससे खासी परेशानी हो रही है। इधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने पर ही शट डाउन लिया जाता है। शेष समय आपूर्ति सुचारु चल रही है।