फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनसंघर्ष समिति ने बैनर तले असों गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण और क्षेत्रवासी असों गांव में जमा हुए और कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक का दर्जा मिले बगैर क्षेत्र का विकास कतई संभव नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन उनकी उपेक्षा करते आ रहा है। अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। असों, किसरोली, मल्लाकोट, गहत्याड़ी, खैरोली, अमोली, प्यारा आदि गांवों में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को शीघ्र दूर करने, हैंडपंपों में सोलर लाइट लगाने, एनएएनएम सेंटर में कर्मचारियों के नियमित बैठने, प्राइमरी स्कूल असों के भवन का जीर्णोद्धार करने और राइंका को सड़क से जोड़ने की मांग की। वक्ताओं ने लोगों से जंगलों में जहां कहीं भी आग लगे उसे तुरंत बुझाने के लिए आगे आने को कहा। वहां ग्राम प्रधानों में सुंदर राम, आनंद सिंह, विशन सिंह, भगवान सिंह, देवी दत्त मिश्रा, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, शंकर सिंह, महेश चंद्र, पूरन रावत, नंद किशोर मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें