फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर जिले की 16 सड़कों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की 16 सड़कों को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इनमें से एक सड़क को विधिवत स्वीकृत मिल चुकी है। जीएसटी के कारण 28 मोटर मार्गों की फाइल शासन से वापस आई हैं। इनकी डीपीआर फिर से बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बागेश्वर जनपद में 529 किलोमीटर लंबी पक्की सड़कें हैं। इनमें 167 किमी प्रादेशिक राजमार्ग, 128 किमी जिला सड़कें, जबकि 215 किमी लंबाई की अन्य जिला और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2017 में लगभग 19 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है। विभाग की ओर से 46 नई सड़कों की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से 16 सड़कों को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि एक सड़क को विधिवत स्वीकृति मिल चुकी है। जीएसटी लागू होने से 28 प्रस्तावित सड़कों की फाइल विभाग के पास वापस आ गई है। अब विभाग इन सभी प्रस्तावित सड़कों की डीपीआर नए सिरे से तैयार करेगा। इसके बाद फिर से स्वीकृति के लिए फाइल शासन को भेजी जाएगी। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सड़कों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने की प्रक्रिया में लंबा समय लगता है। विधिवत स्वीकृति के बाद ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें