बागेश्वर। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। आसमान सुबह से ही बादलों से ढका रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार की रात हुए हिमपात के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। निचले इलाकों में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है।