बागेश्वर। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की जिला इकाई की ओर से आयोजित योग चिकित्सा और ध्यान शिविर में साधक योगाभ्यास के लिए कई लोग जुट रहे हैं। बुधवार चौथे दिन प्रशिक्षकों ने साधकों को योग के जरिए होने वाले विभिन्न रोगों के निदान के बारे में विस्तार से बताया।
युवा योगेश्वर कमलेश मेहता ने साधकों से कहा कि नियमित योग करने से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। कनस्यारी में नीलम, मन्युड़ा में जिला महामंत्री केवलानंद और द्यौनाई में ममता साधकों को योग और प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करा रहे हैं।