बागेश्वर। कपकोट तहसील के फरसाली गांव में खेतों में काम कर रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। घायल का सीएचसी कपकोट में इलाज चल रहा है। फरसाली गांव निवासी दौलत गिरी सोमवार की शाम को खेतों में काम कर रहे थे।
इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल दौलत गिरी को परिजनों ने कपकोट अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ग्रामीण के परिजनों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।