कपकोट (बागेश्वर)। रामलीला मैदान शामा में हमर पुस्तकालय कार्यक्रम के तहत बहुआयामी पुस्तकालय गतिविधियों से परिचय कराने के लिए कौन बनेगा शामा जीनियस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न विद्यालयों के सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरूआत तारा कांडपाल और कृष्णा के बाल गीत रेल गाड़ी से हुई। जिसमें बच्चों ने बेहतरीन हाव भाव के साथ कविता का गायन, वर्ग पहेली, कहानी लेखन, कविता पाठ, निबंध, बालगीत पेश किए। राजकीय प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक केदार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां बच्चों की समझ विकसित होती है वहीं वह एक दूसरे भी परिचित होते हैं। वहां प्रताप कोरंगा, गोविंद कोरंगा, कार्यक्रम लीडर दीवान चंद्र, फैलो विरल बोरा और सोमा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।