फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क की मांग को लेकर आंदोलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 12 साल पहले मंजूर दो किमी लंबी रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संघर्ष समिति का गठन कर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आठ सितंबर से आंदोलन करने का एलान कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा संघर्ष समिति के लिए मजगांव की ग्राम प्रधान भागुली देवी को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान भागुली देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन और लोनिवि की उदासीनता के चलते 12 साल पहले मंजूर दो किमी सड़क का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। सड़क नहीं बनने से गांव का विकास ठप पड़ा है। लोगों को पैदल चलकर ही जाना पड़ता है। गांव में उत्पादित सब्जी, फल और दूध बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे है। बैठक में लोगों ने कहा कि सड़क के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। आज से शुरु हो रहे आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को तैयार रहने को कहा गया।

संघर्ष समिति के लिए भागुली देवी को अध्यक्ष, दर्शन रावत उपाध्यक्ष, पूर्व बीडीसी सदस्य इं. टीएस रावत संरक्षक, पूर्व प्रधान नारायण सिंह मेहता उप संरक्षक, भीम सिंह रावत सचिव, जगदीश रावत उप सचिव, हीरा सिंह रावत कोषाध्यक्ष, पान सिंह मेहता उप कोषाध्यक्ष, रतन सिंह रावत संगठन मंत्री, होशियार सिंह संयोजक, जोगा सिंह सलाहकार, नारायण सिंह, जीत सिंह सलाहकार चुना गया। वहां पर भवानी देवी, पूर्व प्रधान हरीश रावत, दरबान सिंह, भूपाल सिंह, हेमंत रावत, भुवन रावत, प्रताप रावत, आनंद मेहता, महिपाल, नर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें