फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंचायत प्रतिनिधियों ने कांडा क्षेत्र भ्रमण पर आए कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल से मुलाकात की। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय में स्नातक विज्ञान वर्ग में प्रयोगशाला भवन का निर्माण कराने और प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। महाविद्यालय में प्राचार्य समेत प्राध्यापकों के कुल 23 पद सृजित हैं, जिसमें से तीन ही प्राध्यापक कार्यरत हैं।

प्राध्यापकों के पद खाली होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, पुष्पा देवी, शांति देवी और सैनिक कल्याण समिति के सचिव प्रकाश नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें