बागेश्वर। दबंग की धमकी से परेशान कांडा क्षेत्र की एक महिला ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला की शिकायत पर डीएम ने एसपी को मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
बृहस्पतिवार को पति और बच्चे के साथ कलक्ट्रेट पहुंची भंडारी रावतसेरा गांव की सरोजनी देवी ने कहा कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने आरोपी पर पत्थर से उसके हाथ में मारने का आरोप भी लगाया। साथ ही खुकरी दिखाकर धमकाता भी है। महिला का कहना है कि कुछ समय पूर्व उन्होंने शराब बेचने पर आरोपी शिकायत की थी। इसके बाद से ही वह उन्हें धमका रहा है। महिला ने डीएम से परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। मामले में डीएम ने एसपी जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।