बागेश्वर। बारातों के सीजन में रात दस बजे बाद बैंड, ढोल या फिर डीजे बजाया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पुलिस ने कोतवाली में बैठक कर व्यापार संघ सहित बैंड व डीजे वालों को सख्त हिदायत दे दी है।
बैठक में पुलिस ने कहा कि रात दस बजे बाद डीजे न बजाने के आदेश अदालत ने भी दिए हैं। रात में डीजे बजाने से लोगों को भारी परेशानी होती है। चेतावनी दी कि यदि नियम का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई। बैठक में सीओ महेश जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा, एसआइ मोहन चंद्र पलड़िया, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।