फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सालों में कुपोषण की दर करनी है 25 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तरीय खंड संसाधन समूह का प्रशिक्षण हुआ। इसमें जिले के तीनों ब्लॉकों के अध्यक्ष और सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद विष्ट ने जिला संसाधन समूहों के सदस्यों को आइएलए के तीनों मॉडयूल की जानकारी दी। बताया कि इस मिशन के तहत तीन मुख्य उद्देश्य हैं। जन आंदोलन, आइएलए और सीबीई है। इसमें भी आइएलए के 24 मॉडयूल हैं। इसका प्रशिक्षण क्रमबद्ध रूप से होगा। इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पोषण मिशन के उद्देश्यों पर चर्चा हुई।

बताया कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की वर्तमान दर 38.5 प्रतिशत को अगले 6 सालों में कम कर 25 प्रतिशत तक लाना है। इस मिशन के अंतर्गत व्यक्तियों तथा समुदाय तक सूचना पहुंचाने, समुदाय को जागरूक करना भी है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी कपकोट डॉ बीएस रावत, उमा रावत, दीपा धपोला, नीलम सोन मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें