बागेश्वर। बिजली से वंचित घरों में विद्युत संयोजन के लिए बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु ने सौभाग्य योजना के तहत सौभाग्य रथ रवाना किया। योजना के तहत बिजली का संयोजन देते हुए प्रत्येक घर में उजाला फैलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि कोई भी घर विद्युतीकरण से वंचित न रहें। लाइनमैन प्रत्येक घर में जाकर संयोजन देना सुनिश्चित करें। ऊर्जा निगम के अधिशाषी अभियंता भाष्करानंद पांडेय ने बताया कि रथ में विद्युत मीटर, केबल, सर्विस कनेक्शन किट, नए आवेदन फार्म सहित विद्युत कनेक्शन संयोजन के लिए सभी सामग्री भेजी गई है। वहां सहायक अभियंता आनंद खोलिया, सुरेंद्र भण्डारी, अवर अभियंता अजय जोशी, राजेंद्र बोरा आदि थे।