बागेश्वर। निकाय चुनाव में अब महज दो सप्ताह का समय शेष बचा है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों से चुनाव से पूर्व असलहे जमा कराने को कहा था मगर अबतक महज 30 लोगों ने ही अपने असलहे पुलिस को सौंपे हैं जबकि 110 असलहे अभी जमा होने बाकी है।
आदर्श आचार संहिता के बाद पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर सभी लाइसेंस धारकों से अस्त्र मतदान से पूर्व थाने में जमा कराने को कहा था। पुलिस की सूचना के बाद भी लाइसेंस धारकों ने अपने असलहे थाने में जमा नहीं कराए हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
पालिका क्षेत्र में कुल शस्त्र धारक- 140
अब तक जमा- 30
अभी तक मात्र 30 लोगों ने ही अपने अस्त्र जमा कराए हैं। जिन लोगों के नहीं आए हैं उन्हें फिर से नोटिस दिया जाएगा। फिर भी जमा नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
- महेश जोशी, सीओ बागेश्वर।