फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से मंडलसेरा में बनेगा ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पानी की किल्लत से जूझ रहे मंडलसेरा को जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। शासन ने मंडलसेरा के लिए डेढ़ करोड़ लागत का ट्यूबवेल स्वीकृत किया है। जल संस्थान इन दिनों योजना का खाका तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


जिला गठन के बाद मंडलसेरा में तेजी से मकानों का निर्माण हुआ। लेकिन पेयजल स्रोत और लाइनें पुरानी ही हैं। इससे मंडलसेरा के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने डेढ़ करोड़ की लागत से मंडलसेरा में ट्यूबवेल स्वीकृत किया है। जल संस्थान के एई आरएस विश्वकर्मा ने बताया कि मंडलसेरा में चार हजार की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए योजना को डिजाइन किया है। योजना को अगले 10 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें