फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया खदानों का निरीक्षण कर वापस लौटी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में खड़िया खान में खनन कार्य बंद है, लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने खदानों का निरीक्षण कर प्रदूषण की जांच की। टीम ने करीब छह खदानों का निरीक्षण कर कई जानकारियां जुटाई। टीम इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट व उच्चाधिकारियों को देगी।
जिले में कांडा, रीमा, शीशाखानी क्षेत्र में खड़िया खनन का कार्य होता है। खदानों में बड़ी संख्या में स्थानीय तथा नेपाली मजदूर कार्य करते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने विगत दिनों जनपद की छह खदानों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट की सख्ती पर बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण किया है। यह बात अलग है कि खड़िया खानों में इन दिनों कार्य बंद है, उसके बाद भी बोर्ड की टीम प्रदूषण का लेबल जांच कर उसकी रिपोर्ट लेकर गई है। जिसे उसे उच्चाधिकारियों तथा हाईकोर्ट को सौंपना है। बोर्ड के सदस्यों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से खान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। बरसात के सीजन में 15 जून से 15 सितंबर तक जिले में खड़िया खनन का कार्य बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम गत दिनों बागेश्वर आई थी। क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन बंद पड़ी खड़िया खदानों का निरीक्षण किया है। टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तथा हाईकोर्ट का देंगे। किस खान मेें कमी पाई गई इसकी जानकारी खनन विभाग को नहीं है।
रवि नेगी, खान अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें