बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्तियां की जाएंगी। भौर्याल ने बताया उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा स्नातक श्रेणी नियमावली के तहत प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की द्वारा प्राप्त वरीयता सूची के आधार पर राइंका सोंग, बघर को एलटी सामान्य, राइंका कर्मी एलटी विज्ञान, राइंका बदियाकोट को गणित एलटी एवं हिंदी एलटी, नामती चेटाबगड़ को एलटी गणित, रातिरकेठी को एलटी व्यायाम, राइंका सूपी और सोराग को एलटी हिंदी, बैड़ा मझेड़ा को एलटी हिंदी के शिक्षक प्राप्त हुए हैं। बताया कि अन्य रिक्त पदों पर सितंबर माह तक नियुक्तियां होंगी। गेस्ट शिक्षकों के साथ ही स्थाई शिक्षकों नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।