फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्या के ग्रामीणों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत मध्या के ग्रामीणों का प्रधानाध्यापक की वापसी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में बुधवार से आयोजित धरना स्थगित हो गया है। एसएमसी अध्यक्ष हरीश मेहता ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश रावत को कांडा भेजने के फरमान से विद्यालय में पंजीकृत 19 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की पूरी संभावना थी।
विज्ञापन


फरमान शीघ्र समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार से कलक्ट्रेट में धरना शुरू करने का एलान किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान से मिले आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। डीईओ ने शिक्षक की तैनाती न होने तक प्रधानाध्यापक को वहां से नहीं हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें