फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीआरडी जवानों ने नियमित ड्यूटी की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बेरोजगारी का सामना कर रहीं महिला पीआरडी जवानों ने नियमित ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। महिला जवानों ने कहा कि ड्यूटी नहीं मिलने से उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीआरडी की महिला जवानों ने कंचन वर्मा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। महिला जवानों ने कहा कि उन्हें केवल दो महीने की ड्यूटी दी गई। अवधि पूरी होने के बाद अब वह घर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पीआरडी की अधिकांश महिला जवान गरीब परिवारों से हैं और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। नियमित ड्यूटी नहीं होने से उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। महिला जवानों ने डीएम से उन्हें नियमित ड्यूटी देने की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपने वालों में तारा देवी, पुष्पा देवी, देवकी देवी, इंद्रा देवी, दीपा कोरंगा, कविता आर्या, तुलसी पांडे, पिंकी चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें