फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में कैंटीन नहीं होने से पूर्व सैनिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए कैंटीन नहीं होने से पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सामान के लिए 12 से 50 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। पूर्व सैनिकों ने तहसील मुख्यालय में शीघ्र कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की संख्या सात हजार से भी अधिक है, लेकिन कैंटीन की सुविधा नहीं है। कैंटीन के काम के लिए पूर्व सैनिकों को 12 से 50 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी और सचिव बीआर भारद्वाज ने बताया कि कैंटीन की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा से कैंटीन की स्थापना में सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें