बागेश्वर। पतंजलि युवा भारत की ओर से जैंसर, लखमार, सीर और तिनधार में आयोजित निशुल्क योग और ध्यान शिविर सोमवार तीसरे दिन भी जारी रहा। नीलम और ममता ने साधकों को योग और प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं में कपालभाति और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया।
उन्होंने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम भी कराया। युवा योगेश्वर कमलेश मेहता ने कहा कि योग ऐसी दवा है जिससे बड़े से बड़े रोग आसानी दूर हो जाते हैं। कहा कि हर व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए। योग के प्रति समाज में जागरूकता लाने को कहा।