फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ंग, बिजोरिया गांव में दो लोगों पर झपटा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चिड़ंग और बिजोरिया गांव में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने गांव के दो लोगों को पंजा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


तेंदुए ने चिड़ंग गांव में दरबान सिंह और बुधवार की शाम करीब पांच बजे बिजोरिया गांव के हरीश सिंह को झपट्टा मारकर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए के आतंक से जहां बच्चों का घर के आंगन में खेलना बंद हो गया है। वहीं महिलाओं का चारा लेने के लिए जंगल जाना बंद हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक पखवाड़ा पहले तेंदुए ने खुल्दौड़ी गांव में एक नेपाली मजदूर की तीन साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। भयभीत ग्रामीणों ने डीएम रंजना से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में चिड़ंग की प्रधान प्रेमा देवी, जगत सिंह पथनी, बसंत सिंह धामी, सोबन सिंह, नीतीश सिंह, मदन सिंह, बालम सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें