कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा नगर मंडल की यहां हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने को कहा।
शिशु मंदिर भराड़ी के सभागार में हुई बैठक में गढ़िया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करें। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी और संचालन महामंत्री सुंदर देव ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, कौस्तुभानंद जोशी, ओम प्रकाश ऐठानी, गोविंद कपकोटी, दीपक जोशी आदि थे।