फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों का भ्रमण कर विधायक ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने सनगाड़, बास्ती, महरूड़ी, लमजिंगड़ा, सिंगलार और चौनाला आदि गांवों का तीन दिवसीय भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों समेत दूसरे विभागों के कर्मियों को रोस्टर के अनुुसार अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रहकर जन समस्याओं का तत्परता से समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

विधायक भौर्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार पलायन रोकने के लिए गांवों के विकास और रोजगार के लिए कारगर योजना योजना बना रही है। लोगों से कृषि, पशुपालन, जड़ीबूटी और स्वरोजगार को हाथ में लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने को कहा। भ्रमण में उनके साथ भाजपा दुगनाकुरी मंडल के अध्यक्ष योगेश हरड़िया, जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम, कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख गोकुल पंचपाल, लाल सिंह मेहता, राजन महरा और कमला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें