14 वाहनों का चालान किया
कपकोट। यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर कपकोट थाना पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को चेकिंग अभियान चलाकर 14 वाहनों के चालान किए। थानाध्यक्ष एमसी पलड़िया के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन चलाते मिले। ओवर स्पीड, नो-पार्किंग में भी वाहनों के चालान किए गए। एसओ ने बताया कि यह अभियान जारी रखा जाएगा।