बागेश्वर। नगर पालिका ने शहर में लावारिस घूम रहे दो दर्जन से अधिक मवेशियों को मंगलवार को गो सदन भेजा। पालिका के इस प्रयास से किसानों व व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
नगर क्षेत्र में लावारिस जानवरों से लोग खासे परेशान हैं। मवेशियों के कारण नगर में समय समय जाम लगता है। इसके अलावा लावारिस जानवर किसानों की खेती को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर पालिका ने व्यापारियों व किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए लावारिस जानवरों को गो सदन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को 28 मवेशियों को गरुड़ गो सदन भेजा गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी आदि थे।
कोट
शहर में लावारिस जानवरों आम लोग काफी परेशान थे। की समस्या से से व्यापारियों, किसानों तथा यातायात में भी काफी परेशानी होती है। चुनाव के दौरान भी मैंने इस समस्या का समाधान करने का वादा किया था। इसकी शुरूआत हो गई है। आगे भी लावारिस जानवरों को गो सदन भेजने का काम जारी रहेगा। - सुरेश खेतवाल, पालिकाध्यक्ष