फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, कार्मिक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन ने पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कार्मिकों को तैनात कर दिया है। प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी ने बताया मुख्य कृषि अधिकारी वीके मौर्य मुख्य कृषि अधिकारी को कांडे कन्याल का रिटर्निंग आफीसर व जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकास खंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत अमतौड़ा में सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु अनारक्षित व चौनाला सदस्य ग्राम पंचायत हेतु महिला है। विकास खंड कपकोट के ग्राम पंचायत लीली में सदस्य ग्राम पंचायत पद आरक्षित, सुडिंग व लीती अनारक्षित है।
विज्ञापन


एक दिसंबर से होगा नामांकन
बागेश्वर। प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत की अधिसूचना जारी होने की तिथि तक रिक्त पदों के अनुसार उप निर्वाचन कराये जाने के लिए समय सारणी निर्धारित की गयी है। बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का दिनांक व समय एक से तीन दिसंबर तक नामांकन, चार को नामांकन पत्रों की जांच, पांच को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन तथा 13 को मतदान किया जायेगा व 15 दिसंबर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें